बरेली। सुभाषनगर की तूलिका (बदला हुआ नाम) को हल्द्वानी निवासी पति राकेश (बदला हुआ नाम) ने वर्ष 2021 में पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची तो सौतेले माता-पिता ने भी उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। तूलिका ने बताया कि दो साल तक वह अपनी बुआ के पास रही। वहीं से उसने बरेली फैमिली कोर्ट में तलाक और गुजारा भत्ते के लिए याचिका दाखिल की है। इस बीच राकेश ने तूलिका से तलाक लिए बिना ही ऑस्ट्रेलिया में दूसरी महिला से विवाह कर लिया।
तूलिका के मुताबिक, राकेश का कहना है कि न तो तलाक दूंगा, न ही कोर्ट आऊंगा। हर तारीख पर कोई न कोई बहाना बना देता है। अदालत ने 21 मार्च 2025 को उसका हाजिरी माफी को निरस्त कर दिया था। अब 15 मई की तारीख निर्धारित की गई है। संवाद