फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा गरीब नवाज का मनाया जश्न

Thu, 13 Apr 2017 01:00 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Khwaja celebrated poor Nawaz - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में कई जगह ख्वाजा गरीब नवाज का जश्न मनाया गया। इसमें कहीं कव्वाली की महफिल सजी तो कहीं जलसा आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

अंजुमन गुलामाने चिश्तिया की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज की विलादत पर तीन रोजा जश्न-ए-ख्वाजा बाग अहमद अली तलाब पर मनाया गया। बीती रात कव्वाली की महफिल सजी। रात भर चली महफिल में मोइन नियाजी व जीशान फैजान कव्वाल ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में रुहानी कलाम पेश किए। बुधावार को सुबह ख्वजा गरीब नवाज हजरत मोइन उद्दीन चिश्ती के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम की सरपरस्ती सूफी रिजवान मियां ने की। कुल के बाद पूरे दिन लंगर जारी रहा। इस कार्यक्रम में मोहम्मद अकरम, हाजी खुर्शीद अहमद, मोहम्मद इरफान कुरैशी, सिराज अहमद, मोइन, चमन, नईम, इरफान आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

इसी तरह फैजाने गरीब नवाज कमेटी की ओर से मुन्ना खां की नीम पुराना शहर स्थित एक हाल में जश्न-ए-गरीब नवाज की महफिल सजाई गई। सुबह कुरान ख्वानी के बाद दिन में लंगर जारी रहा। रात में जलसा आयोजित किया गया। इसमें उलमा ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में  वली उद्दीन निजामी व वसी अहमद वारसी का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें