फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुराफातियों ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर रविवार को खुराफातियों ने धनेटा के पास पत्थरबाजी कर दी। इससे ट्रेन के कोच बी-1 का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने कोच में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन

नगरिया सादात और भिटौरा के बीच स्थित बरेली का धनेटा स्टेशन रामपुर आरपीएफ के तहत आता है। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बरेली आने का समय शाम 4:43 बजे है। रविवार को यह ट्रेन एक घंटे देरी से आई। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर बी-1 कोच के यात्रियों से आरपीएफ और जीआरपी ने पत्थरबाजी के संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें