कुदेशिया रेलवे फाटक से गुजरने वालेे राहगीरों के लिए दो दिन मुश्किल भरे होंगे। रेल फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों को आईवीआरआई रोड होकर डाकखाना क्रासिंग से गुजरना होगा।
नैनीताल रोड स्थित फाटक नंबर 243 कुदेशिया क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। पुल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रेल पटरियों के ऊपर गार्डर डाले जाने हैं। इसके लिए दो दिन का समय तय किया गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक सुबह छह से रात 11 बजे तक कुदेशिया रेलवे फाटक बंद रहेगा। इधर के वाहनों को रेलवे कॉलोनी, आईवीआरआई रोड होते हुए डाकखाना रेलवे फाटक से जाना होगा।