फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kheri Lok Sabha Result 2024: खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे, सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा जीते

Tue, 04 Jun 2024 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

Lok Sabha Chunav Result 2024 : खीरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने जीत दर्ज की है। खीरी से दो बार के सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी पर किसानों की नाराजगी भारी पड़ी है। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
भाजपा के अजय मिश्र टेनी, सपा के उत्कर्ष वर्मा - फोटो : PTI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों शुमार खीरी लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने जीत दर्ज की है। इस सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। खीरी सीट पर अजय मिश्र टेनी को 521954 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं। इस सीट पर 11 प्रत्याशी थे, आठ प्रत्याशी नोटा से हार गए और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इस सीट पर कुल 12 लाख 9810 मत पड़े थे। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी सपा प्रत्याशी की जीत की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं भाजपा के अजय मिश्र टेनी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। बंधन बैंक्वेट हाल में मतगणना के आंकड़े देखने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देखिए यह जनता का निर्णय है, जनता ने पांच साल काम करने का मौका उन्हें दिया है तो वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुझे भी जनता ने पांच लाख वोट दिया है। जिन्होंने मुझे मतदान किया है, वह सब मेरी जिम्मेदारी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

खीरी से 11 प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव 
खीरी लोकसभा सीट से भाजपा के अजय मिश्र टेनी, सपा के उत्कर्ष वर्मा, बसपा के अंशय कालरा को मिलाकर 11 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। पिछले एक दशक से भाजपा के कब्जे वाली खीरी सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। वर्ष 2014 के चुनाव में इस सीट पर बसपा रनर अप रही। अजय मिश्र टेनी सांसद चुने गए थे। लेकिन इस बार तिकुनिया कांड के बाद किसानों नाराजगी उन पर भारी पड़ी। सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33 हजार मतों से निर्णायक बढ़त बना ली। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के अंशय कालरा रहे। उन्हें 1.10 लाख से अधिक वोट मिले हैं। 
विज्ञापन

सपा के विजयी प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
13 मई को हुआ था मतदान 
खीरी सीट के लिए 13 मई को मतदान हुआ था। 2890 बूथों पर वोट डाले गए थे। खीरी लोकसभा सीट पर कुल 18.62 लाख मतदाताओं में से 64.73 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे मतगणना की शुरुआत भी पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ हुई। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में 14-14 टेबल लगाई गई। एक एआरओ की टेबल भी लगाई गई। प्रत्येक सात टेबल पर एक प्रभारी रहा।  

खीरी लोकसभा
कुल पुरुष वोटर- 941805 
पड़े वोट-655014 (66.65)

कुल महिला वोटर- 878323 
पड़े वोट-554594 (63.15)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें