फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 21 अप्रैल से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार से 15 मई तक बिहार में आयोजित होने वाले 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल और वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 अप्रैल को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग कबड्डी और पुरुष एवं महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता के लिए 22 अप्रैल को वाराणसी स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे।
महिला व पुरुष वर्ग की मलखंभ प्रतियोगिता के लिए झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ स्थित पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गोमती नगर में 22 अप्रैल को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रदेशीय टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया के एनएसआरएस पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी तय तिथियों पर जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ ट्रायल स्थल पर सुबह 10 बजे उपस्थिति दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें