फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 400 मीटर दौड़ में खतिजा प्रथम, इशिका द्वितीय स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) और क्रीड़ा संघ रेलवे, इज्जतनगर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रेलवे स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं का आगाज रोड नंबर 4 स्थित रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें गीतांजली जूनियर हाईस्कूल, न्यू मॉडल कॉलोनी, गीतांजली जूनियर हाई स्कूल और ऑफिस कॉलोनी के छात्रों के बीच खेल स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान कक्षा-3 से 5वीं तक 400 मीटर रेस में गीतांजली रेलवे स्कूल की खतिजा ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय और तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में अर्शलान ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय और असलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिकाओं में यशिका ने प्रथम, मनु ने द्वितीय और उर्फिया ने तृतीय स्थान जीता। कक्षा 6 से 8वीं तक ऊंची कूद बालक वर्ग में संजय ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और श्लोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिकाओं में पूर्णिमा ने प्रथम, तनिष्क ने द्वितीय और निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया।मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार सिंह, महिला कल्याण समिति, रेलवे इज्जतनगर की सचिव निधि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सोनल, कोषाध्यक्ष ज्योति राव, संयुक्त सचिव दिव्या, मंडल क्रीड़ा संघ सचिव गीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें