फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब’ के हटते ही रेता-बजरी के ढेर फिर सड़क पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क किनारे रेत-बजरी वालों के कब्जे फिर शुरू हो गए हैं। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कुछ जगहों पर कब्जे हटाने और कब्जेदारों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की थी लेकिन एक बार फिर से रेत-बजरी वालों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने खनन अधिकारी को बुलाकर खनन सामग्री भंडारणकर्ताओं की लिस्ट लेकर उनका निरीक्षण करने और कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड, पीलीभीत बाईपास रोड, चौपुला रोड सहित कई जगहों पर निर्माण सामग्री बेचने वालों के सड़क किनारे रेत-बजरी के ढेर रहने से आए दिन हादसे होते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रहे संजय कुमार ने कुछ दिन पहले ही स्टेडियम रोड पर कई रेत-बजरी वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कुछ लोगों पर शांति भंग के तहत भी केस हुए थे। प्रशासन की सख्ती के बाद दुकानदारों पर शिकंजा तो कसा लेकिन धीरे-धीरे दुकानदारों ने फिर से सड़क पर रेत-बजरी के ढेर लगाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में फिर से हादसे का खतरा पैदा हो गया है। ऐसी शिकायतें फिर से आनी शुरू होने से सिटी मजिस्ट्रेट ने खनन अधिकारी को मंगलवार को अपने दफ्तर में बुलाया। उन्होंने निर्देशित किया कि वह इसका रिकार्ड चेक करें कि खनन भंडारण के लिए कितनों पर लाइसेंस हैं और उनकी भंडारण क्षमता क्या है। वह खनन सामग्री का स्टोर कहां कर रहे हैैं। खनन अधिकारी से कहा कि इस आधार पर वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण में जिन दुकानदारों के अवैध भंडारण मिले, उन्हें खिलाफ नोटिस देकर विभागीय कार्रवाई हो। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट भी देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें