फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खलीफा क्रिकेट अकादमी ने धनगढ़ी की टीम को छह विकेट से हराया

Tue, 16 Jun 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज स्थित क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खलीफा क्रिकेट अकादमी और धनगढ़ी (नेपाल) की टीम के बीच चार क्रिकेट मैच की शृंखला का शुभारंभ हुआ। खलीफा क्रिकेट अकादमी ने पहले मैच में धनगढ़ी की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी धनगढ़ी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में महज 115 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। खलीफा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अरशद निजामी और विकास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए।
116 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलीफा क्रिकेट अकादमी की शुरुआत भी बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद अरशद निजामी और जुनैद ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए मजबूत साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा।
विज्ञापन

दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत खलीफा अकादमी ने महज चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। धनगढ़ी क्रिकेट अकादमी के लिए सुरेश महाराज ने दो विकेट लिए। झलक और आयन ने एक-एक विकेट चटकाया। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अरशद निजामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें