फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खलीफा क्रिकेट अकादमी ने डीएसए को हराया

Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खलीफा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेली जा रही चार मैचों की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान खलीफा क्रिकेट अकादमी ने डीएसए की टीम को करारी शिकस्त दी। खलीफा क्रिकेट अकादमी की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाज असहाय नजर आए।
विज्ञापन

खलीफा क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का यह फैसला टीम के बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया। सलामी बल्लेबाज शुभ ने पिच पर टिककर खेलते हुए 66 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। जुनैद ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 25 गेंदों पर 45 रन बनाए।
निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी के दम पर खलीफा अकादमी ने विपक्षी टीम के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा। डीएसए की ओर से शौर्य और आयुष मौर्या ने दो-दो विकेट चटकाए। नमस्या के खाते में एक विकेट आया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए की शुरुआत खराब रही। खलीफा अकादमी के गेंदबाजों के आगे उनके बल्लेबाज बेबस नजर आए। डीएसए की तरफ से कप्तान सूफियान ने 20 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका।
डीएसए की पूरी टीम महज 92 रनों पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम की तरफ से अंशु ने तीन विकेट अपने नाम किए। कप्तान अफजल, अरशद और अबुबकर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें