फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली में, वीबी-जी राम जी योजना की करेंगे शुरुआत

Sat, 10 Jan 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली का दौरा करेंगे। वह फरीदपुर विकास खंड की लौंगपुर ग्राम पंचायत से वीबी-जी राम जी योजना की शुरुआत करेंगे। इससे पहले दिवंगत विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार दोपहर फरीदपुर विकास खंड की लौंगपुर ग्राम पंचायत से वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) योजना की शुरुआत करेंगे। वहां आयोजित ग्राम चौपाल में वह वीबी-जी राम जी अधिनियम की विशेषताओं पर चर्चा करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पंडाल, मंच और सुरक्षा संबंधी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:15 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह दिवंगत विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में वह पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह वीबी-जी राम जी अधिनियम के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वह ग्राम पंचायत लौंगपुर जाएंगे। अपराह्न 3:30 बजे बरेली एयरपोर्ट से वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

रविवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे 
दिवंगत भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की स्मृति में रविवार को फरीदपुर स्थित सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शहर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें