फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पेड़ से बांधकर पीटने का मामलाः चार घंटे थाने में रखा, मगर अस्पताल नहीं भेजा

विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई विभाग की नलकूप कॉलोनी से वाहिद जब चोरी करके भाग रहा था तब चौकीदारों ने देखकर शोर मचा दिया था। जिसे सुनकर कॉलोनी के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने वाहिद को पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर काफी देर तक पिटाई की। किसी ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी तो पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय थाने ले गए। जहां चार घंटे तक वह घायल पड़ा रहा। जहां दोनों पक्षों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद घरवाले वाहिद को घर ले आए। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस को पता था कि वाहिद को पेड़ से बांधकर पीटा गया है तो पुलिस उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गई। फिर थाने ले जाकर चार घंटे तक तड़पने को क्यों छोड़ दिया। मामले में थाने पहुंचे सपा नेताओं ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से युवक की जान गई। यदि समय पर उसे इलाज मिल जाता तो आज वह जिंदा होता।
विज्ञापन

एई नलकूप प्रभाकर बिंद ने बताया कि वाहिद कॉलोनी से सामान चुरा ले जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी मौत कॉलोनी में नहीं हुई।

नशे की हालत में युवक पंखे, मोटर आदि खोलकर ले जा रहा था। चौकीदारों ने उसे पकड़ लिया। कॉलोनी वाले पीटकर उसे थाने लाए थे। दो बजे वाहिद के परिचित उसे घर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें