रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
बरेली। ट्रक ड्राइवर की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव डोहरा रोड पर फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। घरवालों ने प्रेमिका और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
शाहजहांपुर में थाना पुवायां के गांव डभरिया निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा बालकराम ट्रक ड्राइवर था। बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि उसका शव डोहरा रोड पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने को शव सील कर चुकी थी। वीरेंद्र ने बताया कि बलराम दो सालों से घर नहीं आया था। वह जगतपुर में पानी की टंकी के पास अपनी प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी प्रेमिका का मकान भी पास ही है। बालकराम ही उसके परिवार का पालन पोषण करता था। वीरेंद्र ने चार दिन से फोन पर भी घरवालों से बात नहीं की थी। बालकराम के घरवालों ने प्रेमिका और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रेमिका के घरवाले फरार
बालकराम के घरवालों ने बताया कि उसकी मौत के बाद वे लोग प्रेमिका के घर भी गए थे लेकिन वहां ताला पड़ा था। घर के सभी लोग गायब थे। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि बालकराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। परिवार वालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। उन्हें बुलाया गया है।