फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद और सावन के चौथे सोमवार पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बकरीद और सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए प्रशासन ने गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। लगातार मूवमेंट में रहते हुए इन मजिस्ट्रेटों को विवाद की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम सदर ने कई सर्किल बनाकर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

इस प्लानिंग के तहत तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता को सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी थानों का प्रभारी बनाया गया है। जबकि थाना सुभाषनगर और कैंट के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार महीलाल को जिम्मेदारी दी गई है। कस्बा रिठौरा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व निरीक्षक रिठौरा चंद्रप्रकाश वर्मा को तैनात किया गया है। भोजीपुरा के राजस्व निरीक्षक राजपाल गंगवार को थाना भोजीपुरा व उससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखनी होगी। राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा बिथरी चैनपुर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाएंगे। एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने बताया कि कोई विवाद पैदा होने या अप्रिय घटना की स्थिति में इन मजिस्ट्रेटों को उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस को भी जानकारी देनी होगी। एसडीएम ने सभा थाना क्षेत्रों में भी 15 अधिकारियों को तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें