फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज और कुर्बानी के वक्त होगी खास चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार एक दिन होने की वजह से पुलिस प्रशासन खासा अलर्ट है। एडीजी ने बताया कि चौकी प्रभारियों को खास जिम्मेदारी दी गई है। वे नमाज और कुर्बानी के वक्त बेहद सतर्क रहेंगे और पहले ही मीटिंग करके यह सुनिश्चित कर लेंगे कि तय वक्त में कांवड़िये उधर से न गुजरें। विवाद की गुंजाइश होने पर पहले अफसरों को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद 12 अगस्त को है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन खासा संजीदा है। इसके साथ ही दो दिन बाद 15 अगस्त है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35ए हटने के बाद आतंकी खतरे के आसार और बढ़ गए हैं। बरेली जोन में भी इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियां पूरी तरह गली मोहल्लों का माहौल भांपने में लगी हैं ताकि अचानक कोई समस्या का सामना न करना पड़े। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि चौकी प्रभारी और बीट के कांस्टेबल की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्हें बताया गया है कि अपने क्षेत्र के ऐसे स्थान छांटकर पहले ही होमवर्क कर लें जहां नमाज और कुर्बानी स्थल के पास से कांवड़ियों को गुजारा जाना है। वहां दोनों पक्षों की बैठक करके पक्का कर लें कि नमाज या कुर्बानी के समय उधर से कांवड़िया न गुजरें। चाहें तो उन्हें कुछ देर कहीं विश्राम करा दिया जाए या फिर मौके से कुछ घुमाकर निकलवा दिया जाए।

बाड़ों से न निकालें जानवर
धर्मस्थलों के पास स्थित मलिन बस्तियों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है कि नमाज या कुर्बानी के वक्त जानवरों को बाड़ों में ही बंद रखा जाए। उन्हें तय समय से पहले ही बंद कर लिया जाए और नमाजियों के निकलने के बाद ही छोड़ा जाए। संबंधित क्षेत्र की पुलिस की ये जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


15 अगस्त तक सतर्कता
फोर्स को केवल 12 अगस्त के लिए सजग रहने को नहीं कहा गया है, उन्हें 15 अगस्त तक मुस्तैदी से ड्यूटी करनी होगी। इसके लिए शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बंदोबस्त परखने के निर्देश दिए गए हैं।

सात कंपनी एक प्लाटून फोर्स आई
सोमवार से लेकर गुरुवार तक खास चौकसी के लिए जिले को भारी भरकम पुलिस बल मिल गया है। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी बीएसएफ और पांच कंपनी एक प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। जिले का सारा फोर्स सुरक्षा में लगेगा तो पुलिस लाइन के 169 पुलिसकर्मी भी तय प्वाइंट पर ड्यूटी देंगे। मुरादाबाद से बुलाए गए नए 50 दरोगा में से 30 को शहर में ड्यूटी पर लगाया गया है। बीस दरोगा देहात के थानों को दिए गए हैं। पंद्रह अगस्त तक इनकी भी ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें