फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की जागी आस्था तो बकरीद पर नई टेंशन से पड़ेगा वास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन का चौथा सोमवार और बकरीद एक साथ पड़ने से नगर निगम प्रशासन तनाव में है। दरअसल सावन में ज्यादातर हिंदू मांसाहार नहीं करते, ऐसे में सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि सफाई कर्मचारी भी कहीं बकरीद पर की गई कुर्बानी के अवशेष उठाने से इनकार न कर दें। यह आशंका देखते हुए अभी से माथापच्ची शुरू हो गई है। हालांकि नगर आयुक्त ने कुर्बानी के अवशेष बंद वाहनों में उठाने के साथ ही जगह-जगह पानी के टैंकर खड़े कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सावन शुरू होने के साथ ही कुछ खुराफाती लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। फतेहगंज पूर्वी में दो बार गोकशी कर अवशेष खुले में डाल दिए थे, जिसको लेकर माहौल खराब होने से बचा था। चौथे सोमवार के साथ बकरीद भी है और इस दिन मुस्लिम समाज में बड़े पैमाने पर कुर्बानी दी जाती है। पूर्व में खुले में कुर्बानी के अवशेष डालने को लेकर तनाव की स्थिति भी बन चुकी है। इसको लेकर नगर निगम ने सतर्कता बरतने के साथ ही तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिन भर क्षेत्र में रहकर निगरानी करने और कुर्बानी के अवशेषों को बंद वाहन में या फिर ढककर डलावघर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में जगह-जगह टैंकर भी खड़े करने को कहा गया है कि ताकि नाली में अवशेष बहाने पर पानी डालकर सफाई की जा सके। वहीं नगर निगम एक अफवाह को लेकर तनाव में है। कहा जा रहा है कि सावन में अधिकांश हिंदू मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं। सफाई कर्मियों में अधिकांश हिंदू ही हैं। ऐसे में कहीं कुर्बानी के अवशेष उठाने को लेकर कोई विवाद की स्थिति न बन जाए।
कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे कर्मचारी
बकरीद को लेकर कंट्रोल रूम में अतिरिक्त वाहन और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कहीं से गंदगी की सूचना मिलने पर तत्काल यह टीम वहां जाकर समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार और बकरीद को लेकर स्वास्थ्य विभाग को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन

- ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें