कैंट सदर में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगवाने के आरोपी कासिफ खान को एनकाउंटर का डर सता रहा है। वह परिवार समेत भाग निकला है। अब उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है।
कैंट सदर में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते बाइक सवार लड़कों का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई थी। एक आरोपी इमरान को जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपी नाबालिग मिले तो उन्हें थाने से ही मुचलकों पर छोड़ दिया गया। अब मुख्य आरोपी कासिफ की गिरफ्तारी बाकी है। कासिफ की तलाश में कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने कई टीमें लगा रखी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। पुलिस उसकी दूसरे समुदाय की प्रेमिका के घर समेत कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है। इस प्रेमिका को अफसर या नेता बनाने के चक्कर में कासिफ शिद्दत से लगा था। अब कासिफ ने सरेंडर अर्जी डालकर खुद को बेकसूर बताया है। कोर्ट ने पुलिस से इस मामले में जवाब मांगा गया है।