फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः कासगंज-बमियाना ओएचई लाइन का ट्रायल आज

विज्ञापन
स्लीपर और खंभों तक पर रंग रोगन करवा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) शनिवार को कासगंज से बमियाना तक 95 किलोमीटर के सेक्शन में इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल करेगा। आरवीएनएल को इरकॉन का फिट सर्टिफिकेट भी मिल गया है।
विज्ञापन

कासगंज से सिटी स्टेशन तक की दूरी 105 किलोमीटर है। आरवीएनएल पहले फेज में कासगंज से बमियाना तक 95 किलोमीटर रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल करेगा। इसके बाद उत्तर रेलवे का रामगंगा सेक्शन का काम पूरा होने के बाद दस किलोमीटर का ट्रायल होगा। पूरे सेक्शन का ट्रायल होने के बाद ही सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) इलेक्ट्रिक इंजन का स्पीड ट्रायल करेंगे, जिसके बाद सिटी स्टेशन से कासगंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेगी।
गौरतलब है कि ट्रायल दो फरवरी के आसपास कासगंज से उझानी तक होना था, लेकिन इज्जतनगर रेल मंडल ने तकनीकि खामियां बताते हुए ट्रायल रोक दिया था। रेलवे के अधिकारियों ने आरवीएनएल के अधिकारियों से इरकॉन का फिट सर्टिफिकेट लाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल शनिवार को कासगंज से बमियाना तक प्रस्तावित है। तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को लाइन की टेस्टिंग भी की गई थी।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें