फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करवाचौथ की धूम, बाजार हुआ गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। करवाचौथ के लिए सुहागिन महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व नजदीक आते ही साड़ी बाजार गुलजार हो गया है। इन दिनों बनारसी सिल्क, जिम्मीचू, चंदेरी सिल्क, शिफॉन की लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। इस पर्व पर महिलाएं सजने संवरने पर सबसे अधिक प्राथमिकताएं देती हैं।
विज्ञापन

बाजार में इस समय एक हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये की कीमत तक की साड़ियां मौजूद हैं। महिलाओं को सिल्क की साड़ियां सबसे ज्यादा भा रही हैं। कॉटन सिल्क, बनारसी सिल्क, जिम्मीचू, चंदेरी सिल्क, लहरिया, लहंगा साड़ी, प्रिंटेड हैंड वर्क, चुनरी, नैट की साड़ियां शामिल हैं। कंपनियों ने नए-नए रंग व डिजाइन से तैयार की गई साड़ियों को बाजार में उतारा है। खरीदारी करते समय फैशन का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इस समय बाजार खुलने के साथ ही कारोबारियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आने लगती है। संवाद
दुकानदारों को अच्छे व्यवसाय की उम्मीद

दुकानदार विक्की गुप्ता ने बताया कि इस बार अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। करवा चौथ पर्व के लिए सिल्क की साड़ियां महिलाओं के बीच सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। अच्छी वेरायटी की साड़ियों को मंगाया गया है। विक्रेता संजीव गुप्ता ने बताया कि पर्व के मौके पर साड़ियों की खरीदारी को महिलाएं आने लगी हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कई वेरायटी मंगाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन

-
करवाचौथ के लिए महिलाओं ने की खरीदारी
नवाबगंज। करवाचौथ से पहले बृहस्पतिवार को बाजार में महिलाएं खरीदारी के लिए उमड़ी पड़ी। इससे बाजारों में रौनक देखने को मिली। इस दौरान महिलाओं ने सजने संवरने के लिए आभूषण, साड़ी और कॉस्मेटिक के सामान खरीदे। नव विवाहिताओं में करवाचौथ का पर्व मनाने में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बाजार में दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें