फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रय केंद्र पर गड़बड़ी मामले में होगी जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। धान क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को मीरगंज प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम आलोक कुमार ने नथपुरा रोड स्थित केंद्र की जांच के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम को सात दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को मीरगंज तहसील मुख्यालय से कुछ ही कदम की दूरी पर बने धान क्रय केंद्र पर पड़ताल की थी। वहां किसानों से बातचीत की थी। इसमें खुलासा हुआ था कि क्रय केंद्र पर अब तक सरकारी खरीद शुरू भी नहीं हुई थी, लेकिन केंद्र पर सरकारी बोरे धान से भरे मिले। जांच में पाया गया कि बोरों में रखा धान बिना किसी अधिकृत खरीद प्रक्रिया के भरा गया था, जिसपर किसानों ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी गोविंद प्रसाद और कुछ दलालों की मिलीभगत से निजी धान को सरकारी बोरो में भरने का खेल चल रहा था, ताकि खरीद शुरू होते ही उसका भुगतान सरकारी दर पर लिया जा सके। किसानों ने प्रशासन से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। टीमें गठित कर दी गई हैं, जो सभी तथ्यों की जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें