फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमपुर प्रकरणः चौकी पर हमला करने वालों को धमकाया.. भूखों को खाना खिलाया

विज्ञापन
जरुरतमंदों को खाने के पैकेट बांटते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अफसरों के आदेश पर बैरियर हटाकर फोर्स भी कम की

बरेली। करमपुर चौधरी गांव में गुरुवार को पुलिस का पहरा कुछ कम कर दिया गया मगर इंस्पेक्टर ने खुराफातियों को चेतावनी दी है कि चौकी पर हमला करने वाले खुद ही सरेंडर हो जाएं। बाकी लोग घरों में आराम से रहें, उन्हें पुलिस परेशान नहीं करेगी। महिलाएं चारा लेने या दूसरे जरूरी काम से घर से निकल सकती हैं। इस दौरान पुलिस ने गांव में गरीब और भूखे लोगों को खाना भी बंटवाया। साथ ही शब ए बरात की वजह से ढील देते हुए बैरियर भी खोल दिए।
विज्ञापन

डीआईजी और एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने करमपुर में बैठाये पहरे को हटा लिया है। शबे बरात की वजह से भी सख्ती में कुछ ढील दी गई है ताकि बेकसूर लोग घरों में लौटकर त्योहार मना सकें। गांव में केवल बाहरी हिस्से में ही पुलिस रह गई है। इससे पहले पुलिस की एक गाड़ी खाने के पैकेट लेकर गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव में कई जगह घूमकर खाने के पैकेट लोगों को दिए। सभी वर्गों के लोग भोजन लेने आए। इनमें महिलाएं और बच्चे ज्यादा संख्या में थे। इंस्पेक्टर केके वर्मा के साथ चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भी मौजूद थे। इसमें स्थानीय समाजसेवियों की भी मदद ली गई। भाजपा के परधौली मंडल उपाध्यक्ष दिलीप रस्तोगी ने भी भोजन वितरण में पुलिस का सहयोग किया।

पिटाई का वीडियो भोजपुरी गाने संग टिकटॉक पर डाला

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर में एक युवक के लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच सोमवार को झड़प हो गई थी। पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें चौकी से खदेड़ दिया था। कुछ लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए थे। अब यह वीडियो टिकटॉक व अन्य सोशल साइट्स पर शेयर हो रहे हैं। टिकटॉक की एक आईडी से पिट रहे लुंगी पहने एक बुजुर्ग का वीडियो भोजपुरी गाने के साथ एडिट करके वायरल हो रहा है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। इस तरह की हरकत करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें