फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन व दो हजार मीटर दौड़ में कपिल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय पश्चिमी जोन प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें सीनियर बालक वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में कपिल कुमार और 1500 मीटर दौड़ में भी कपिल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान प्रशांत कुमार और तृतीय स्थान रोहन गिरी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


लंबी कूद में मोहम्मद अनस, राजेश कुमार व जसमेंद्र क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में मोहम्मद अनस ने पहला,सर्वेश ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में जैवलिन थ्रो में पूनम ने प्रथम, विनीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में रीता ने प्रथम व विनीता ने द्वितीय मुस्कान प्राप्त किया।
लंबी कूद में शीतल ने प्रथम, कनक ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में संजीव राजपूत ने प्रथम, शोएब राजा ने द्वितीय, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर में हुए दौड़ में सोनू रहे सबसे आगे
3000 मीटर जूनियर दौड़ में सोनू प्रथम, देशपाल द्वितीय और सुरेंद्र तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में संजीव राजपूत प्रथम, प्रिंस द्वितीय और अजीम खान तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में मनदीप प्रथम स्थान, सिद्धांत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में लंबी कूद में कुमकुम ने द्वितीय, आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में दीक्षा कुमारी ने प्रथम व ज्योति ने द्वितीय और नाजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद कुमार,
कृष्ण यादव, स्नेह कुशवाहा, अरविन्द उपाध्याय, बालेश्वर गौतम, हेमन्त सिंह, नीरज, राम अवतार सिंह, सलिल वर्मा, मनोज वर्मा, नितेश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें