शहर में स्कूल से घर जा रहे सगे भाइयों को पीटा, पांच पर मुकदमा
बरेली शहर की श्याम कॉलोनी, गली नंबर-18 निवासी दो सगे भाइयों को स्कूल से घर लौटते समय बाइक सवार पांच युवकों ने पीट दिया। सुभाषनगर पुलिस ने श्याम कॉलोनी के संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खालसा इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र ने बताया कि 18 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने पर वह छोटे भाई के साथ घर जा रहा था। रास्ते में कालीचरण मार्ग तिवारी मंदिर वाली गली में संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण और राहुल ने दोनों भाइयों को घेरकर पीट दिया। छात्र ने कहा कि पांचों हमलावर अक्सर शराब पीकर उसके घर के पास गाली-गलौज करते थे। एक बार उसने इसका विरोध किया था। उसी रंजिश में यह हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।