फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या: घर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में खुद को ही बताया मौत का जिम्मेदार

Tue, 20 Jun 2023 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छुट्टी पर घर आए हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिली है, जिसमें उन्होंने खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
संजीव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। हेड कांस्टेबल कहां तैनात थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


सुभाष नगर के नेकपुर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे, लेकिन उनकी तैनाती के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। मंगलवार को उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। 

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

 

दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा शव 

परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। उनका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों से जानकारी जुटाई। बताया गया कि संजीव कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा था। उनका एक बेटा है। पत्नी बेटे के साथ करीब 10 साल से अलग रह रही है। 

विज्ञापन

सुसाइड नोट में यह लिखा 

मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। भरण पोषण का नोटिस भी आया हुआ था। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में भी शादी का जिक्र है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने जीवन में बहुत सारी गलतियां की है, सबसे बड़ी गलती शादी करके की है। मौत के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। 

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल कासगंज जिले में तैनात थे, लेकिन वहां जानकारी करने पर यह स्पष्ट नहीं हो सका। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तैनाती के बारे में जानकारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें