फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन की पैमाइश के बहाने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सदर तहसील के कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) नरेंद्र पाल गंगवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को इज्जतनगर थाने लाया गया। यहां इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी ने शून्य अपराध संख्या पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि रिठौरा निवासी पूरनलाल शर्मा ने लिखित शिकायत कर बताया था कि रिठौरा कस्बे में उनकी चार बीघा कृषि भूमि है। इसकी उन्हें पैमाइश करानी है। आरोप है कि रिठौरा क्षेत्र में तैनात कानूनगो नरेंद्र पाल गंगवार ने पैमाइश के बदले 50 हजार रुपये घूस मांगी। मना करने के बावजूद वह 25 हजार रुपये लेने पर अड़ गया। इससे परेशान पूरनलाल ने शिकायत कर दी।
विज्ञापन

सीओ ने इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम बनाई जो मंगलवार शाम नरेंद्र के बताए स्थान रिठौरा ईदगाह के पास पहुंची। जैसे ही नरेंद्र ने हाथ में रुपये पकड़े, टीम ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ में कानूनगो नरेंद्र ने बताया कि 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पूरन ने पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये देने के लिए कहा था। बाकी रुपये बाद में लेने थे। उसे नहीं पता था कि टीम उसके पीछे लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें