फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार, किसान से पैमाइश के नाम पर मांगी थी रकम

Thu, 30 Apr 2026 10:36 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली की फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
कबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर एंटी करप्शन जितेंद्र सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चकबंदी कानूनगो को बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग फतेहगंज पूर्वी के पास से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। 

विज्ञापन


कमल सुधीर शुक्ला मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती का निवासी है। उस पर गांव खजुरिया निवासी किसान राजीव से जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई थी। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर राजीव को तय जगह पर बुलाया। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत ली, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  कोतवाली बरेली में कमल सुधीर शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें