भड़सर। क्षेत्र में अंग्रेजी शासन काल से बना कांडू बाबा का मंदिर हाईवे की जद में आने से ग्रामीणों में रोष है। मंदिर के पुजारी ने क्षेत्रीय विधायक से लेकर सांसद तक से मंदिर को न हटाने की मांग की, लेकिन आश्वासन न मिलने से मामला असमंजस में है। अब मंदिर के पुजारी ने डीएम से मंदिर को न हटाए जाने की मांग की है।
पुजारी ने बताय कि पीलीभीत-बरेली मार्ग के मध्य गांव खाईखेड़ा के समीप प्राचीन काल से कांडू बाबा का मंदिर बना हुआ है, जहां पर वर्ष में दो बार मेला भी लगता है। यहां पर लोगों की आस्था जुड़ी है। पिछले माह सर्व इंचार्ज धनंजय सिंह ने सर्वे कर बताया कि कांडू बाबा का मंदिर हाईवे की जद में है। मंदिर हटाने के अंदेशा से ग्रामीणों में रोष है। संवाद