फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों को समृद्ध करेगी कामधेनु, लुभाएंगी पुंगनूर नस्ल की गाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बीएल कामधेनु परियोजना का उद्घाटन और लीड्स एग्री जेनेटिक्स का किया अनावरण
विज्ञापन


बरेली। बीएल एग्रो की गोवंश अनुवांशिकी और डेयरी प्रौद्योगिकी परियोजना ''बीएल कामधेनु'' का उद्घाटन और लीड्स एग्री जेनेटिक्स का अनावरण केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने किया। यहां प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा पुंगनूर नस्ल की छोटी गाएं और ब्राजील की होलिस्टिन समेत अन्य ब्रीड रखी जाएंगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा। किसानों को लाभ होगा। इसका उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीकी से किसानों का सहयोग करना व देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है।
फतेहगंज पश्चिमी के अगरास में शुरू हुई परियोजना का निरीक्षण केंद्रीय मंत्री ने किया। कहा कि तकनीक का इस्तेमाल कर जिस तरीके से बीएल एग्रो ने कार्य किया है, वह आने वाले दिनों में देश के लिए रोल मॉडल साबित होगा। इसे देखकर देशभर में कई और यूनिटें खुलेंगी। करीब एक हजार करोड़ के बजट से स्थापित परियोजना का लक्ष्य खाद्य पदार्थों से लेकर दूध प्रसंस्करण, चारा निर्माण, संपीड़ित बायोगैस उत्पादन का विस्तार करना है।
विज्ञापन

यहां बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, प्रबंध निदेशक आशीष खंडेलवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लीड्स कनेक्ट सर्विसेज चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नवनीत रविकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पारंपरिक प्रजातियों का संरक्षण व संवर्धन करेगी कंपनी
लीड्स एग्री जेनेटिक्स पशु अनुवांशिकी, पशुधन सुधार, पौध प्रजनन, फसल जीनोमिक्स को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। स्वदेशी पशुधन की नस्ल के विकास समेत पारंपरिक फसल किस्मों को संरक्षित, संवर्धित करेंगे। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा रूपसी तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिजीत पावड़े ने लोगों को पुंगनूर गाय की विशेषता बताई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें