फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से छह घंटे तक कालीबाड़ी में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बिजली की आंख-मिचौली जारी है। रामपुर गार्डन उपकेंद्र के कालीबाड़ी में शनिवार रात ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के चलते छह घंटे तक बत्ती गुल रही। वहीं, सिविल लाइन तृतीय में कटरा चांद खां व हरुनगला के सनराइज फीडर से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


रामपुर गार्डन उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी के फाल्तूनगंज में शनिवार की रात ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ गया। इससे 250 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना विद्युत कर्मियों को देने के करीब दो घंटे बाद लाइनमैन मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचा। यहां करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
वहीं, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के कटरा चांद खां मोहल्ले में शुक्रवार की रात बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। स्थिति यह थी कि 10 मिनट के लिए लाइट आने के बाद एक घंटे के लिए गुल हो जाती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। इस बाबत अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जहां से भी शिकायत आती है, उसे प्राथमिकता पर लेकर फॉल्ट सही कराया जाता है।
विज्ञापन

धर्मकांटा फीडर से जुड़े इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
कोहाड़ापीर उपकेंद्र से पोषित धर्मकांटा फीडर की बिजली आपूर्ति सोमवार को तीन घंटे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 11 केवी ओवरहेड लाइन पर आ रहे पेड़ की छंटाई व ट्रांसफार्मर की सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इस इलाके की बिजली पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें