गांव में हैं दो मंदिर
फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव में गांव के बाहर पश्चिम दिशा में काली माता का मंदिर है। वहीं गांव के पूरब दिशा में पंचेश्वर नाथ शिव का मंदिर है। काली माता मंदिर पर क्षेत्र के गांव रमपुरिया निवासी नागा बाबा अमित गिरी रहते हैं। मंदिर परिसर में ही बनी दूसरी कोठरी नगरीय विक्रम निवासी नरेश गिरी की है।
10 दिन पहले आए थे शिवचंद्र गिरी
अमित गिरी के अनुसार करीब 10 दिन पहले बाहर के रहने वाले साधु शिवचंद्र गिरी (45) पंचेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे और वह मंदिर परिसर में रहने लगे। बुधवार शाम बाबा शिव चंद्र गिरी ने शराब पी ली जिस पर पंचेश्वर नाथ मंदिर के महंत ने उन्हें मंदिर परिसर से बाहर जाने को कह दिया।
डंडा टूटा तो ईंटों से सिर कूचा
उस मंदिर से वह रात में काली माता मंदिर पर सोने चला गया। वहां पर रात में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा के सिर पर डंडे से कई बार किए। जिससे डंडा करीब चार टुकड़ों में टूट गया। इसके बाद ईंटों से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह हत्या की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी।