फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Murder News: काली माता मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, मारते-मारते डंडा टूटा तो ईंटों से कूचा सिर

Thu, 09 Jan 2025 06:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

Bareilly Sadhu Murder Case: अमित गिरी के अनुसार करीब 10 दिन पहले बाहर के रहने वाले साधु शिवचंद्र गिरी (45) पंचेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे और वह मंदिर परिसर में रह रहे थे। 
विज्ञापन
बरेली में साधु की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित फरीदपुर में काली माता मंदिर पर बुधवार रात पहुंचे बाहरी साधु की अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर परिसर में डंडा व ईंटों से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर पर पहुंचे नागा बाबा अमित गिरी ने खून से लथपथ साधु का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसएससी बरेली ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

गांव में हैं दो मंदिर
फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव में गांव के बाहर पश्चिम दिशा में काली माता का मंदिर है। वहीं गांव के पूरब दिशा में पंचेश्वर नाथ शिव का मंदिर है। काली माता मंदिर पर क्षेत्र के गांव रमपुरिया निवासी नागा बाबा अमित गिरी रहते हैं। मंदिर परिसर में ही बनी दूसरी कोठरी नगरीय विक्रम निवासी नरेश गिरी की है। 

10 दिन पहले आए थे शिवचंद्र गिरी
अमित गिरी के अनुसार करीब 10 दिन पहले बाहर के रहने वाले साधु शिवचंद्र गिरी (45) पंचेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे और वह मंदिर परिसर में रहने लगे। बुधवार शाम बाबा शिव चंद्र गिरी ने शराब पी ली जिस पर पंचेश्वर नाथ मंदिर के महंत ने उन्हें मंदिर परिसर से बाहर जाने को कह दिया। 
विज्ञापन

डंडा टूटा तो ईंटों से सिर कूचा
उस मंदिर से वह रात में काली माता मंदिर पर सोने चला गया। वहां पर रात में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा के सिर पर डंडे से कई बार किए। जिससे डंडा करीब चार टुकड़ों में टूट गया। इसके बाद ईंटों से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह हत्या की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें