फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-कासगंज के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए बस चंद दिन और

सार

  • विद्युतीकृत ट्रैक का कल निरीक्षण करेंगे सीआरएस, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटी आरवीएनएल की टीम
  • आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्टर मैनेजर और जीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सीआरएस के निरीक्षण से पहले बरेली-कासगंज रूट पर तैयारियों का जायजा लेते आरवीएनएल के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। बरेली-कासगंज रेल रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। इस रूट पर विद्युतीकरण का काम महीने भर पहले ही पूरा हो चुका है, अब सीआरएस के निरीक्षण का भी कार्यक्रम तय हो गया है। पूर्वोत्तर परिमंडल लखनऊ के सीआरएस मंगलवार को बरेली से कासगंज के बीच निरीक्षण करेंगे जिनकी रिपोर्ट के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। रविवार को ही इस ट्रैक पर सीआरएस के निरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बरेली से कासगंज तक रेल ट्रैक का विद्युतीकरण रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल ने किया है। अधिकारियों के मुताबिक इस रूट का विद्युतीकरण लॉकडाउन 3.0 के दौरान ही पूरा हो गया था जिसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के विद्युत वितरण इंजीनियर और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह इस ट्रैक का निरीक्षण भी कर चुके हैं। पिछले दिनों आरवीएनएल ने भी इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर इस ट्रैक पर गति परीक्षण किया था। इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त यानी सीआरएस के निरीक्षण के लिए उनसे समय मांगा जा रहा था। अब सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने अपने निरीक्षण के लिए कार्यक्रम भेज दिया है, जिसके मुताबिक वह मंगलवार को ट्रैक के निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे।
सीआरएस के निरीक्षण से पहले आरवीएनएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार और चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव सैगल ने रविवार को बरेली-कासगंज के बीच व्यवस्थाएं देखने के साथ अधीनस्थों से तैयारियों की जानकारी ली। बरेली आने से पहले दस अगस्त को सीआरएस लतीफ खान वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार रेल खंड का भी निरीक्षण करेंगे। 125 किमी के इस रूट का भी विद्युतीकरण काफी पहले हो चुका है। उनके निरीक्षण के बाद वाराणसी के मध्य एक बड़ा हिस्सा विद्युतीकृत रेल खंडों से जुड़ जाएगा।

बरेली-कासगंज इलेक्ट्रिक रूट

  • 19 रेलवे स्टेशन हैं कासगंज से बरेली के बीच
  • 105 किमी बरेली-कासगंज के बीच होगा निरीक्षण

नहीं रहेगी एनआर की अड़चन

बरेली-कासगंज ट्रैक पूर्वोत्तर रेलवे का है लेकिन रामगंगाब्रिज पर ट्रैक उत्तर रेलवे का है। ऐसे में उत्तर रेलवे की सहमति भी जरूरी थी। इस बीच उत्तर रेलवे के अफसरों ने सहमति दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर ही निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे।

मुख्य संरक्षा आयुक्त का कार्यक्रम आ चुका है। मंगलवार को वह निरीक्षण करने आ रहे हैं। सीआरएस के पहले रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक का निरीक्षण किया है। - कृष्ण मेाहन विश्वकर्मा, प्रबंधक आरवीएनएल इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें