फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी खाते की रकम निजी खाते में, कनिष्ठ सहायक की सेवा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर तहसील में कनिष्ठ सहायक रहे अंशु वर्मा की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई है। उन पर अमीनों से प्राप्त राजस्व वसूली की रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में जमा कराने का आरोप था। मामला वर्ष 2015-16 का है।
विज्ञापन


आरोपों के आधार पर पूर्व में भी उनके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद प्रकरण ट्रिब्यूनल कोर्ट पहुंचा। ट्रिब्यूनल कोर्टके आदेश के बाद मामले की दोबारा जांच के लिए एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कमेटी ने प्रकरण से जुड़े अभिलेखों और आरोपों की जांच की। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।

कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अंशु वर्मा की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में निर्धारित दक्षता और कार्य मानकों का पालन जरूरी है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें