फरीदपुर में कनिष्ठ सहायक रहे अंशु वर्मा पर अमीनों से प्राप्त राजस्व वसूली की रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में डालकर हड़पने का आरोप था। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
बरेली के फरीदपुर तहसील में कनिष्ठ सहायक रहे अंशु वर्मा की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई है। उस पर अमीनों से प्राप्त राजस्व वसूली की रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में जमा कराने का आरोप था। मामला वर्ष 2015-16 का है।
विज्ञापन
आरोपों के आधार पर पूर्व में भी उसके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद प्रकरण ट्रिब्यूनल कोर्ट पहुंचा। ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश के बाद मामले की दोबारा जांच के लिए एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
कमेटी ने प्रकरण से जुड़े अभिलेखों और आरोपों की जांच की। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को अंशु वर्मा की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया।