फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर, अब राज्यमंत्री बने जेपीएस राठौर

विज्ञापन
जेपीएस राठौर मंत्री बने पर शाहजहांपुर में उनके के आवास पर लोगों को मिठाई बांटते परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर भाजपा के नए युवा क्षत्रिय चेहरे के तौर पर उभरे हैं। संगठन ने हमेशा जेपीएस राठौर की प्रबंधन क्षमता पर भरोसा जताया। विधान मंडल के किसी सदन का सदस्य न होने के बावजूद उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व देने का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन इसको लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

कांट ब्लॉक के मोहनपुर ममरेजपुर गांव के मूल निवासी जेपीएस राठौर ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमटेक करने वाले जेपीएस राठौर 1996 में छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। आठ फरवरी 1996 को हुए उनके शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शामिल हुए थे। प्रदेश की राजनीति में संगठन में जेपीएस हमेशा पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर एक-एक सीढ़ी चढ़ते चले गए। जेपीएस आईटी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
भाजपा शाहजहांपुर के सदस्यता प्रभारी तथा कांट मंडल के प्रभारी रहे। चुनाव प्रबंधन प्रमुख, पंचायत, निकाय आदि चुनावों के प्रभारी भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। उन्हें पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के साथ ही बूथ इंचार्ज बनाया। वह भाजपा के बृज क्षेत्र के महामंत्री भी रहे। प्रदेश टीम में दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहने वाले राठौर को प्रदेश हाईकमान ने महामंत्री पद सौंप कर उनकी जिम्मेदारी में इजाफा किया।
विज्ञापन

वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। 2016 में शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे जेपीएस पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए नए मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व दिया है।
व्यक्तिगत जीवन
कांट के गांव मोहनपुर ममरेजपुर निवासी बलराम सिंह राठौर और स्व. सरोज राठौर के बेटे जेपीएस राठौर की पत्नी प्रिया सिंह राठौर हैं। उनके दो बच्चे हैं। जेपीएस ने पैतृक गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज से इंटर किया। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए बीएचयू चले गए। आईआईटी बीएचयू से उन्होंने बीटेक और एमटेक किया। जेपीएस राठौर के छोटे भाई डीपीएस राठौर शाहजहांपुर जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हैं। बहन सरिता चौहान शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें