फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम करेगी साजिश का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-बिलासपुर के बीच रेल पटरी पर लोहे का खंभा रखने का मामला
विज्ञापन

बरेली। रामपुर-बिलासपुर के बीच रेल ट्रैक पर लोहे का खंभा रखकर 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश का पर्दाफाश आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कमेटी करेगी। सिविल पुलिस और खुफिया इकाइयां भी इसमें सहयोग करेंगी। मंडल मुख्यालय ने इस संबंध में प्रारंभिक रिपोर्ट रेल मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात खुराफातियों ने यह साजिश रची थी। लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया था। इससे पहले कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी। कालिंदी एक्सप्रेस भी इज्जतनगर रेल मंडल की ट्रेन है। इसके 10 दिन बाद बिलासपुर की घटना से रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सकते में हैं। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि खुफिया इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर जांच की जा रही है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दून एक्सप्रेस मामले में रेलवे ने संयुक्त जांच कमेटी गठित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें