फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंडर की जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भेजे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग फर्म के चयन के लिए 8.23 करोड़ रुपये के टेंडर प्रक्रिया की जांच शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक ने जांच अधिकारी अपर आयुक्त वित्त को अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक पर शासनादेश की अनदेखी किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि अपर आयुक्त वित्त को मूल फाइल और जेम पोर्टल पर की गई समस्त कार्रवाई संबंधी अभिलेख दे दिए गए हैं। भेजे गए अभिलेखों में बिड संबंधी फाइल व नोटशीट भी है। बिड से संबंधित डाटा की पेन ड्राइव व 54 पृष्ठों की शिकायत पत्रावली भी दी गई है। उन्होंने कहा कि फर्म ब्लू टाइगर के चयन में शासनादेश की अनदेखी नहीं की गई है।
जांच अधिकारी अपर आयुक्त वित्त शिवधनी सिंह यादव ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दूसरा पत्र (रिमाइंडर) जारी करने के बाद दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। अब उनका परीक्षण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें