बहेड़ी। गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक बुधवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महाविद्यालय हित के सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम अविनाश कुमार सिंह ने महाविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ा जाए, ताकि डिग्री के साथ ही युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। डीएम ने महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया इस मौके पर विधायक अताउर रहमान, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, सचिव राजीव सेठ, प्रबंधक राजेंद्र गंगवार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. हरिकेश सिंह, सदस्य चौधरी ओमवीर सिंह, सरदार मेजर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद