गुलड़िया। ग्राम पिपरिया उपराला में शनिवार को आयोजित दंगल के दूसरे दिन पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची। इसमें शाहजहांपुर के जितेन ने बदायूं के अटल को मात दी।
शनिवार को दंगल में 12 से अधिक कुश्तियां हुईं, जिनमें तीन कुश्तियां सबसे चर्चित रहीं। शाहजहांपुर के जितेन ने बदायूं के अटल को धोबी पछाड़ दांव से आसमान दिखा दिया। चंदौसी के शरीफ ने बदायूं के आकाश को हराया। वहीं, बेलाखेड़ा के चंद्रकेश ने चंदौसी के धर्मेश को धूल चटाई। सभी विजेता पहलवानों को दर्शकों ने खूब सम्मान दिया। दंगल रविवार को भी जारी रहेगा। कमेटी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को महिला पहलवान भी आएंगी।