फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कल से लागू होगी जी राम जी योजना, 125 दिन मिलेगा रोजगार

Tue, 30 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार की विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (जी राम जी) योजना एक जुलाई से लागू होने जा रही है। यह मनरेगा का स्थान लेगी और इसके तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 की बजाय 125 दिन रोजगार मिलेगा। साॅफ्टवेयर भी अपडेट हो जाएगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन व जिला स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत, मजदूरों को हर सप्ताह मजदूरी का भुगतान करने का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी। जिले में मनरेगा के तहत 2.13 लाख पंजीकृत मजदूर हैं, जबकि सक्रिय जॉब कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 64 हजार 799 है। अभी मजदूरों को 100 दिन का रोजगार और प्रतिदिन 252 रुपये की मजदूरी मिलती है। नई योजना में मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की गई लेकिन काम के दिन बढ़ने से ग्रामीणों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
जी राम जी योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करना भी है। इस बार यह प्रयास किया जा रहा है कि कृषि कार्य के समय जॉब कार्ड धारकों को रोजगार नहीं दिया जाएगा। वजह कि इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए मजदूर नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

वर्जन ...
एक जुलाई से योजना लागू होने के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। - चंद्र प्रकाश, प्रभारी डीसी मनरेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें