फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे शहरों की पुलिस तलाश रही, बरेली में मौज काट रहे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के तस्कर दूसरे राज्यों से स्मैक व अफीम बरेली लाकर यहां डिलीवरी दे रहे हैं। बाहर के तस्करों को भी जिले से माल भेजा जा रहा है। कई बार यह माल पकड़ा भी जाता है। स्थानीय तस्करों से परेशान दूसरे राज्यों व शहरों की पुलिस भी जिले में दबिश दे रही है, पर यहीं रहने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

भमोरा के क्यूना गौटिया निवासी स्मैक तस्कर अनीस अंसारी कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था। उसने झारखंड से सौ बोरा डोडा मंगवाया था। डोडा लेकर आ रहे ट्रक को सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ लिया। ट्रक चालक भमोरा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर कुड्डा निवासी अकरम और हेल्पर क्यूना शादीपुर निवासी आरिफ गिरफ्तार हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पुलिस को बताया कि ट्रक में भरा माल अनीस अंसारी का है। अनीस को राबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। सोनभद्र पुलिस ने अनीस के गांव व रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
इसी तरह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खेड़ा निवासी इब्राहीम उर्फ सोनू के खिलाफ अमरोहा जिले के रेहरा थाने में 17 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल, वहां मेरठ एएनटीएफ ने डोडा भरे ट्रक को पकड़ा तो चालक ने इब्राहीम का माल बताया। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली, लेकिन इब्राहीम आज तक हाथ नहीं आया। वह बरेली में आराम से रह रहा है। हाल ही में रेहरा थाने की पुलिस उसकी तलाश कर खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

एएनटीएफ भी सन्नाटे में
मादक पदार्थ तस्करी पर नकेल कसने के लिए बनाई गई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) अब खानापूरी पर उतर आई है। पहले लगातार गुडवर्क करने वाली यह टीम अब बेहद हल्की और गिनी-चुनी कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो

जिले में मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लगभग रोज ही किसी न किसी थाने से ऐसे आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। बाहर से पुलिस टीम आने पर उनकी मदद भी की जाती है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें