फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आटो में महिला के बैग से जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। आटो में सवार एक महिला का बैग काटकर चोरों ने जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर शनिवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम मुड़िया जागीर निवासी रजनी ने बताया कि वह 13 नवंबर को मोहम्मदपुर चौराहे से ऑटो में बैठकर देवरनियां जा रही थीं। उनके बैग में कीमती जेवरात और कपड़े भरे थे। आरोप है कि मना करने के बावजूद चालक ने बैग को ऑटो की छत पर रख दिया।
विज्ञापन

ऑटो में पहले से खड़े तीन युवक पीछे लटककर बैठ गए। नैनीताल रोड पर जाम सावंत गांव आने पर उतर गए। देवरनियां पहुंचकर जब रजनी ने बैग देखा तो उसमें से सोने की चेन, हार, रिंग, झुमकी, चांदी की पायल, डायमंड रिंग समेत सारा कीमती सामान गायब था। रजनी जब शिकायत करने थाना बहेड़ी पहुंची तो पुलिस ने ऑटो चालक के पिता को बुलाया। आटो चालक पर रजनी ने आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें