भंडसर। क्षेत्र के गांव भंडसर में शुक्रवार की रात चार घरों से जेवर समेत तीन लाख का सामान चोर चुरा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव भंडसर निवासी सुखलाल ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। उसका गांव में घर है, जिस पर ताला लगा था। देर रात चोर घर में घुस आए और दो जोड़ी पायल, 10 हजार नकदी, शादी में आए कपड़े समेत कई सामान ले गए। चोरों ने छेदालाल के घर में भी घुसकर कपड़े, सोने का टीका व नथ, तीन पेंडल, मंगलसूत्र समेत कई सामान ले गए। इसी तरह जीशान के घर पर घुसकर चोर दो जोड़ी पाजेब, सोने का तार, आठ चांदी की अंगूठी, 5700 रुपये नकदी समेत कई सामान ले गए। इन्हीं चोरों ने गांव के ही अमित के घर में नकब लगाकर तीन जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, चांदी का गुच्छा, 28 हजार रुपये नकद आदि सामान लेकर भाग गए। संवाद