फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं आते जेई, विकास कार्य अटके...सभासदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के अटकने पर किया विरोध-प्रदर्शन, आश्वासन मिलने के बाद हो गए शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदपुर। जेई की कार्यशैली से नाराज सभासदों ने नगर पालिका परिषद परिसर में ईओ का घेराव किया है। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए सभासदों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ईओ ने समझाया तब जाकर आधे घंटे बाद सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। फिर वे आंदोलन की चेतावनी देते हुए वापस चले गए।
जेई के नियमित ड्यूटी नहीं आने से फरीदपुर नगर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण सोमवार को सभासदों का धैर्य जवाब दे गया। वे नगर पालिका परिषद परिसर में ईओ का घेराव किया। आधा दर्जन से अधिक सभासद कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हालांकि वे आश्वासन पर बाद में वापस लौट गए। सभासदों ने कहा कि हफ्ते में एक या दो दिन ही जेई ड्यूटी पर आती हैं। फील्ड में होने की बात का हवाला देकर हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं करती। उनके नियमित ड्यूटी पर नहीं होेने से आगे की कार्ययोजना नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

बरसात से पहले नगर के कई मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात से पहले जलभराव की समस्या एवं होने वाले अन्य निर्माण कार्य हो जाए तो नगर की जनता को काफी सहूलियत हो जाएगी। इस तरह नगर में कई अन्य समस्याएं हैं। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। ईओ का घेराव करने वालों में सभासद देवेंद्र सिंह टोनी, ओंकार सिंह कठेरिया, अजीम मियां, हिमांशु शर्मा, रनजीत सिंह चौहान, अमरपाल मौर्य, राजकुमार, मोहित सिंह, संजीव शुक्ला, चंदन शुक्ला, हिमांशू शर्मा आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभासदों के विरोध के बाद जेई को नियमित आने के निर्देश दिए गए हैं। अधूरे पड़े विकास कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा गया है, जिससे बरसात के दिनों में नगर में जल भराव का संकट उत्पन्न ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें