सुसाइड नोट में राजीव ने उकेरा दर्द
राजीव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जो भी कदम उठा रहा हूं, उसके जिम्मेदार विष्णु श्रीवास्तव और नंदू श्रीवास्तव हैं। इन दोनों ने मेरे नाम से लाखों रुपये कर्ज में लिए और चार लाख रुपये धमकी देकर मुझसे ले लिए। विष्णु ने मेरे नाम से ठगी भी की। दोनों लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। रुपये नहीं देने पर मेरे घरवालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे है।
ये भी पढ़ें- फायर की आवाज और इंसान खून से तर: तंत्र-मंत्र और खजाना... फिर रचते ऐसी कहानी; जिसे मरा समझा वह निकला जिंदा
सुसाइड नोट में आगे लिखा कि विष्णु की वजह से मुझे नौकरी से निकाला गया। उसी के कारण मुझे कर्ज लेना पड़ा। इस वजह से बच्चों का पालन भी नहीं कर पा रहा हूं। मुझे माफ कर देना मम्मी, पूजा, मेरे बच्चों। राजीव का सुसाइड नोट सामने के बाद पुलिस नंदू और विष्णु पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।