कमरे में मिले थे 1.42 लाख रुपये
अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आबिद हुसैन को निलंबित किया गया है। अब विभागीय जांच शुरू होगी। जांच के निष्कर्ष पर अगली कार्रवाई होगी। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह के मुताबिक, जेई के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया। 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए जेई के कमरे से 1.42 लाख रुपये और जेब से 8200 रुपये बरामद हुए। आरोपी इनका कोई हिसाब नहीं दे पाया। विवेचना में इस पर भी छानबीन होगी।