फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन ने पेश की अकीदत की चादर

Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Jayrin offered Akidt the wrap - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
उर्स-ए-शराफती के नूरानी मंजर के बीच अकीदतमंदों ने चादरपोशी के साथ अपनी हाजिरी दरगाह पर पेश की। फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से आगाज हुआ और उसके बाद दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी के लिए जायरीन के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो पूरे दिन जारी रहा। देश-विदेश के जायरीन ने दरगाह पर हाजिरी देकर दुआ मांगी। फातिहा ख्वानी का भी सिलसिला जारी रहा। जायरीन ने दरगाह पर उर्स तीन दिन तक जारी रहेगा और कुल की रस्म 11 दिसंबर यानी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे अदा की जाएगी। पीरो मुर्शिद हजरत शाह सकलैन मियां हुजूर से मुलाकात की।
विज्ञापन

शहर और देहात क्षेत्र के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर व अन्य जिलों से चादरों के जुलूस दरगाह पर पहुुंचे। जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। शहर के करीब गैनी और अलीगंज से बड़ी संख्या में जायरीन चादरों का जुलूस लेकर पहुंचे। फरीदपुर से एक जुलूस मुन्ना सकलैनी और यासीन सकलैनी की कयादत में दरगाह पहुंचा। शहर में बाकरगंज, हुसैन बाग, कांकर टोला, नवादा जोगियान समेत शहर के कई जगहों से चादरों के जुलूस पहुंचे। रास्ते में इन जुलूसों को फूलों से स्वागत किया गया। गंगापुर चौराहा पर मजदूर मंडल के श्याम सुंदर चौधरी, दीनानाथ निरंजन, लक्ष्मण सिंह, भगवान स्वरूप आदि ने स्वागत किया। वहीं, दरगाह पर जायरीन के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। शाम को दरगाह पर मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें कई मशहूर उलमा व कारी ने शिरकत की और बुजुर्गों की शान बयां की। वहीं दूसरी तरफ दरगाह के आसपास सजावट की गई। दरगाह को भी बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। वहीं जायरीन के ठहरने के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रशासन ने देखी व्यवस्थाएं
उर्स की तैयारी को लेकर गुरुवार को एटीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट दरगाह पहुंचे। उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिकल कैंप और बिजली की व्यवस्थाएं की जाएंगी। जायरीन के वाहनों की पार्किंग के लिए डीएस इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


उर्स का होगा लाइव प्रसारण
शनिवार और रविवार को उर्स के होने वाले प्रोग्राम का 
www.alsaqlain.com पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाइव प्रसारण होने से देश-विदेश के जायरीन प्रोग्राम सुन सकते हैं। रविवार को कुल शरीफ होगा।

जुलूस को लेकर की बैठक
बरेली। कमेटी सकलैनी, शराफती कादरी की बैठक फिरासत अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन राशिद अली ने की। कमेटी की ओर से जुलूस दरगाह शाह शराफत मियां पर शनिवार को रवाना होगा। बैठक में अमीर मियां, मुन्ने मियां, चंदा मियां, नाजिम, अतीक मियां, नौशाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें