फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हल्के विमानों ने दिखाए हैरतंगेज करतब

Thu, 15 Mar 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
aircraft
विज्ञापन
माइक्रोलाइट अभियान के तहत दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गया स्थित आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर के तीन हल्के विमानों का दल बरेली पहुंचा। यहां जाट रेजीमेंट सेंटर के मैदान में आयोेजित कार्यक्रम में इस टोली ने हवा में हैरतगंज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूबी एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नीरज वर्मा रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एटी बटालियन के घुड़सवारों ने ध्वजारोहण से की। पांच कड़ी में एटी बटालियन के जवान सुभाष सिंह, पी. दास, पीएन जाट और गौरव जाट ने तलवार और भाला के जरिए विभिन्न करतब दिखाए। इसके बाद सेना के बैंड ने कदम-कदम बढ़ाए जा.., सारे जहां से अच्छा.. समेत कई धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी तैयारी मेजर एलबी गुरुंग ने कराई। इस दौरान लोगों को बताया कि गया कि सेना में घोड़े आज भी दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके बाद माइक्रो लाइट विमानों का एयर शो शुरू हुआ। बताया गया कि माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट 10 मार्च से 18 मार्च के बीच दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस बीच विभिन्न केंद्रों पर एयर शो आयोजित किए जा रहे हैं। माइक्रो लाइट विमान का वजन 450 किलोग्राम से कम होता है। एक बार में यह चार से साढ़े चार घंटे तक लगातार उड़ सकते हैं और दो मीटर से 1400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम हैं। प्रदर्शन के दौरान इन विमानों ने पहले आसमान से पुष्पवर्षा की फिर ध्वज फहराया। इसके बाद हवा में ऊंची-नीची उड़ान भरकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में एयरक्राफ्ट से बच्चों के लिए छोटे-छोट पैराशूट के जरिए मैदान में चॉकलेट गिराई गईं तो बच्चों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। बताया गया कि इस एडवेंचर टीम का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें