फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शास्त्रीय कीर्तन में जसनूर और बक्शीश रहीं प्रथम

Tue, 27 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रीन पार्क गुरुद्वारा में विभिन्न वर्गों के बच्चों के बीच गुरमत प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

शास्त्रीय कीर्तन ग्रुप-ए में जसनूर कौर प्रथम, करनप्रीत कौर द्वितीय, ऐशवीर सिंह तृतीय रहे। ग्रुप-बी में बक्शीश कौर प्रथम, जगबीर सिंह द्वितीय, लवप्रीत कौर तृतीय रहीं। ग्रुप-सी में जसकरण सिंह व अर्धशास्त्रीय कीर्तन ग्रुप-ए में मनकरण सिंह जीते। ग्रुप-सी में कोमल प्रीत सिंह प्रथम, मनहीर कौर द्वितीय और इश्मीत कौर तृतीय रहीं। और ग्रुप-डी में हरकीरत कौर जीते।
गुरबाणी कंठ के ग्रुप-डी में सोनिया कौर, करमजीत सिंह द्वितीय, जपनीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप-ई में अमृत सिंह संधू प्रथम, रविंदर सिंह द्वितीय व हर्षदीप सिंह तृतीय रहे। दुमाला बॉयज के ग्रुप-ए में अंशदीप सिंह प्रथम, प्रभु शरण सिंह द्वितीय व सुरजीत सिंह तृतीय रहे। दुमाला गर्ल्स के ग्रुप-बी में प्रभलीन कौर प्रथम, हरसिमरन कौर द्वितीय, हरस्नेह कौर तृतीय रहीं। पंजाब, लखनऊ व उत्तराखंड से आए निर्णायकों ने परिणाम घोषित किए। विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सजेगा कीर्तन दरबार
बरेली। गुरुद्वारे में मंगलवार शाम सात बजे कीर्तन दरबार सजेगा। यूएसए ला से प्रख्यात कीर्तनिए भाई अनंतवीर सिंह का रागी जत्था गुरुबाणी कीर्तन गायन करेंगे। गुरद्वारा सीसगंज साहिब के हेड ग्रंथी भाई हरनाम सिंह गुरु इतिहास गुरमति विचार सुनाएंगे। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा मॉडल टाउन में कीर्तन समागम आयोजित किया गया। इसमें लुधियाना से आए भाई ईश्वर सिंह व दिल्ली से आईं बीबी गुंजन कौर ने गुरुबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अंत में लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरदीप सिंह, मनु बख्शी, राजेंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, कर्नल गुरदीप सिंह हरलीन सिंह, जसवीर सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें