राजा भैया की पार्टी से जुड़ा है आरोपी
आरोपी विपिन प्रॉपर्टी डीलर है, साथ ही राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल में बरेली तहसील प्रभारी के पद पर रह चुका है। अब भी वह इस पार्टी से जुड़ा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि विपिन के ऐसे किसी कृत्य की जानकारी नहीं है।